देश की खबरें | नीतीश ने अधिकारियों से जांच क्षमता बढ़ाने के लिए कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जाए और जांच की क्षमता बढ़ाई जाए।

जियो

पटना, 30 मई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जाए और जांच की क्षमता बढ़ाई जाए।

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की खातिर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा-कोविड-19 एक चुनौती है, लेकिन बड़ा अवसर भी.

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार और विभिन्न विभागों तथा मुख्यमंत्री सचिवालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक कुमार ने कहा, ‘‘ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करने से सरकार को संक्रमण की वर्तमान स्थिति के बारे में पता चलेगा, खासकर राज्य में बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले लोगों की जांच से। जांच करने की रणनीति बनाने की जरूरत है।’’

यह भी पढ़े | झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिये काउंसलिंग के बाद ‘स्पॉट राउंड’ के दिये निर्देश.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले मजदूरों के कौशल का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कौशल के मुताबिक उन्हें काम देने की जरूरत है।

उन्होंने राज्य में रह रहे लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने पर भी जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\