जरुरी जानकारी | नीति आयोग ने जमीन के मालिकाना हक पर आदर्श विधेयक का मसौदा मसौदा जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग ने राज्यों के लिये जमीन के मालिकाना हक के संदर्भ में एक आदर्श अधिनियम का मसौदा जारी किया है। इसका मकसद कानूनी विवादों में कमी लाना और ढांचागत परियोजनाओं के लिये जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को आसान बनाना है।

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर नीति आयोग ने राज्यों के लिये जमीन के मालिकाना हक के संदर्भ में एक आदर्श अधिनियम का मसौदा जारी किया है। इसका मकसद कानूनी विवादों में कमी लाना और ढांचागत परियोजनाओं के लिये जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को आसान बनाना है।

मॉडल कानून और उससे संबित नियम राज्य सरकारों को अचल संपत्ति के मालिकाना हक के पंजीकरण की व्यवस्था स्थापित करने, उसके प्रशासन और प्रबंधन का अधिकार देगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission Latest Update: नॉनसेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सेंटर के एलटीसी कैश वाउचर योजना का लाभ उठा सकते हैं, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

मॉडल कानून के मसौदे का मकसद जमीन से संबंधित कानूनी विवादों का समाधान करना तथा ढांचागत परियोजनाओं के लिये जमीन अधिग्रहण में भी सुधार लाना है।

इसके तहत भूमि विवाद समाधान अधिकारी तथा भू-स्वामित्व अधिकार अपीलीय न्यायाधिकरण का प्रधान है जो एक बार में सभी विवादों को समाप्त कर देंगी।

यह भी पढ़े | Gujarat by-polls 2020: गुजरात उपचुनाव लड़ने वाले 25 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति.

जमीन पर अंतिम रूप से मालिकाना हक की गारंटी राज्य सरकार देगी और अगर कोई विवाद होता है, क्षतिपूर्ति का प्रावधान होगा।

कानून के मसौदे के अनुसार धारा 11 के तहत मालिकाना हक के बारे में रिकार्ड को लेकर कोई व्यक्ति संतुष्ट नहीं है तो वह जमीन मालिकाना हक से संबंधित पंजीकरण अधिकारी के पास अपनी आपित्ति जता सकता है। आपत्ति अधिसूचना की तारीख से तीन साल के भीतर तक दी जा सकती है।

उसके बाद, पंजीकरण अधिकारी जरूरी कदम उठाते हुए मामले को भूमि विवाद समाधान अधिकारी के पास भेजेगा।

अगर व्यक्ति भूमि विवाद समाधान अधिकारी के आदेश से संतुष्ट नहीं है तो वह जमीन मालिकाना हक से संबंधित अपीलीय न्यायाधिकरण पास जा सकता है। वह आदेश आने के 30 दिनों के भीतर मामला दर्ज करा सकता है।

इसमें यह भी कहा गया है कि उच्च न्यायालय की विशेष पीठ का निर्धारण किया जाएगा जो अपीलीय न्यााधिकरणों के आदेश के खिलाफ अपील पर सुनवाई करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\