जरुरी जानकारी | नीति आयोग ने भारत नवोन्मेष सूचकांक पर शोध के लिए रुचि पत्र आमंत्रित किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग ने भारत नवोन्मेष सूचकांक पर शोध को लेकर रुचि पत्र आमंत्रित किये हैं।

नयी दिल्ली, नौ सितंबर नीति आयोग ने भारत नवोन्मेष सूचकांक पर शोध को लेकर रुचि पत्र आमंत्रित किये हैं।

सूचकांक की परिकल्पना राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अपने नवोन्मेष परिवेश और प्रदर्शन की जांच करने और उसमें सुधार को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए की गई है। इससे देश के नवोन्मेष प्रदर्शन में और सुधार हो सकता है।

इसे एक समग्र माध्यम के रूप में डिजाइन किया गया है। इसका उपयोग देशभर के नीति-निर्माता अपने क्षेत्रों के लिए आर्थिक विकास नीतियों को तैयार करते समय आने वाली चुनौतियों को दूर करने के लिए उसकी पहचान करने को लेकर कर सकते हैं।

भारत नवोन्मेष सूचकांक की गणना ‘एनेबलर्स’ और प्रदर्शन के तहत तत्वों के अंक के औसत के रूप में की जाती है।

‘एनेबलर्स’ के तहत वे तत्व आते हैं जो नवीन क्षमताओं को रेखांकित करते हैं। इन्हें पांच स्तंभों में बांटा गया है - मानव पूंजी, निवेश, ज्ञान कार्यकर्ता, व्यावसायिक वातावरण और सुरक्षा और कानूनी परिवेश।

प्रदर्शन उन लाभ को दर्शाता है जो एक राष्ट्र ‘इनपुट’ से प्राप्त करता है। यह दो स्तंभों में विभाजित है... ज्ञान आउटपुट और ज्ञान प्रसार।

ईओआई के तहत शर्तों में पूरे भारत में नवोन्मेष को मापने के लिए मात्रात्मक और गुणात्मक संकेतकों की पहचान करना शामिल है।

आयोग ने कहा कि अनुबंध मिलने के बाद अध्ययन की अवधि छह महीने होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी