देश की खबरें | निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु के आदिचनल्लूर में पुरातत्व संग्रहालय की आधारशिला रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जिले के आदिचनल्लूर में एक पुरातत्व संग्रहालय की आधारशिला रखी। वित्त मंत्री के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

तूतीकोरिन, पांच अगस्त केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जिले के आदिचनल्लूर में एक पुरातत्व संग्रहालय की आधारशिला रखी। वित्त मंत्री के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

आदिचनल्लूर उन पांच पुरातात्विक स्थलों में से एक है, जिसे केंद्रीय बजट 2020-21 में 'प्रतिष्ठित स्थलों' के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई थी। यह तूतीकोरिन जिले के थमिराबरानी नदी के तट पर स्थित एक पुरातात्विक स्थल है।

वित्त मंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘संग्रहालय का मुख्य उद्देश्य थमिराबरानी घाटी के सांस्कृतिक परिदृश्य के हिस्से के रूप में पहचाने गए पुरातात्विक स्थलों के महत्व को स्थापित करना है।’’

सीतारमण के साथ तूतीकोरिन की सांसद कनिमोई और अन्य लोग भी मौजूद थे।

एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि संग्रहालय में खुदाई से प्राप्त कलाकृतियां, स्थल का पुरातात्विक महत्व और क्षेत्र के इतिहास को संजोया जाएगा। यहां प्रशासनिक स्थानों के अलावा प्रदर्शन गैलरी, एक ऑडियो-विजुअल हॉल व एक कैफेटेरिया भी होगा।

विकास परियोजना के हिस्से के रूप में, एएसआई, त्रिची (तिरुचिरापल्ली) सर्कल द्वारा पुरातात्विक अवशेषों का ताजा उत्खनन शुरू किया । इससे पहले 2003-04 और 2004-05 के दौरान उत्खनन किया गया था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में सीतारमण के हवाले से कहा गया है कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के ठोस प्रयास के तहत, सरकार बर्लिन, जर्मनी में वर्तमान में मौजूद वस्तुओं पर ध्यान देने के साथ-साथ विदेशों से आदिचल्लानूर से संबंधित कलाकृतियों को वापस लाने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि अब तक सरकार के प्रयासों से 350 से अधिक प्राचीन कलाकृतियां और ऐतिहासिक महत्व की वस्तुएं भारत वापस लायी जा चुकी हैं।

उन्होंने वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान, संरक्षण और प्रदर्शन करने के लिए केंद्र द्वारा किए गए विभिन्न व्यापक प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, सोमनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर सहित कई विरासत स्थलों का पुनरुद्धार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि 3.4 करोड़ पृष्ठों वाली 3.3 लाख से अधिक पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\