विदेश की खबरें | ईरान में पाकिस्तान से सटी सीमा के पास बंदूकधारियों ने नौ लोगों की हत्या कर दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी ‘मेहर’ की एक खबर में कहा गया है कि गोलीबारी ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में सारावन शहर के पास एक घर में हुई। इसमें कहा गया कि पीड़ित ईरानी नहीं थे।
अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी ‘मेहर’ की एक खबर में कहा गया है कि गोलीबारी ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में सारावन शहर के पास एक घर में हुई। इसमें कहा गया कि पीड़ित ईरानी नहीं थे।
किसी भी आधिकारिक मीडिया संस्थान ने अपने समाचार में गोलीबारी की सूचना नहीं दी है और किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बलोच लोगों की वकालत करने वाले एक समूह ‘हलवाश’ ने ऑनलाइन तस्वीरें साझा की हैं जो पीड़ितों के शवों की प्रतीत हो रही हैं। समूह ने कहा कि तीन लोग घायल हो गए।
यह भी बताया गया कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे। उसने चार लोगों की पहचान करते हुए कहा कि सभी पीड़ित वाहनों का रखरखाव करने वाली एक दुकान में कर्मचारी थे।
पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने कथित तौर पर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए उसी क्षेत्र में जवाबी हमले किए थे, जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गए थे।
ये हमले मंगलवार को पाकिस्तानी धरती पर ईरान के हमले के बाद हुए, जिसमें दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में दो बच्चों की मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)