देश की खबरें | असम में बाढ़ संबंधी घटनाओं में नौ लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 85 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में मंगलवार को बाढ़ संबंधी घटनाओं में नौ और लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा राज्य के 28 जिलों में 33 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

गुवाहाटी, 14 जुलाई असम में मंगलवार को बाढ़ संबंधी घटनाओं में नौ और लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा राज्य के 28 जिलों में 33 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बाढ़ से संबंधित दैनिक बुलेटिन के अनुसार डिब्रूगढ़ जिले में तीन, तिनसुकिया और बारपेटा जिलों में दो-दो तथा विश्वनाथ और गोलाघाट जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता संजय झा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित.

बुलेटिन के अनुसार राज्य में बाढ़ संबंधी घटनाओं में अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले, मंगलवार को होजई, धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, सोनितपुर, उदालगुड़ी, दरांग, बक्सा, नलबाड़ी, बारपेटा, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमाड़ा, गोलपाड़ा, कामरूप, मोरीगांव, कामरूप महानगर, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और कार्बी आंगलोंग में बाढ़ का पानी घुस गया था।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता संजय झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया गया: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन में कहा गया है कि सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बारपेटा है जहां 5.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इसके अलावा धुबरी में 4.11 लाख, मोरीगांव 4.08 लाख और दक्षिण सालमाड़ा जिले में 2.25 लाख लोग प्रभावित हैं।

बाढ़ के चलते सोमवार को 27 जिलों में करीब 22 लाख लोग प्रभावित हुए थे।

ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का उफान मारता पानी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश कर गया है, जिससे बाघ और अन्य जानवरों को जान बचाने के लिये मानव आबादी और ऊंचे इलाकों की ओर भागना पड़ा।

बाढ़ के चलते 1.28 लाख कृषि भूमि पानी में डूब गई है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज धेमाजी जिले के जोनाई का दौरा कर बाढ़ के हालात की समीक्षा की।

उन्होंने लखीमपुर और अपने विधानसभा क्षेत्र माजुली में व्याप्त हालात का भी जायजा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Seema Anand की AI-जनरेटेड अश्लील तस्वीरें वायरल: 63 वर्षीय सेक्स एजुकेटर ने 'रेप जस्टिफिकेशन' मानसिकता पर उठाए सवाल, दर्ज कराई FIR

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Live Streaming: मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\