देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 के नौ नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,741 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, पांच जनवरी अरूणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,741 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि ताजा मामलों में ईस्ट सियांग जिले में चार, कैपिटल कांप्लेक्स क्षेत्र में तीन जबकि तवांग एवं लेपा राडा में एक एक मामला सामने आया है।

प्रदेश निगरानी अधिकारी डा लोबसांग जाम्पा ने बताया कि तीन को छोड़कर बाकी सभी संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 अन्य संक्रमित संक्रमण मुक्त हुये हैं, जिसके बाद राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढकर 16,598 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस मरीजों के ठीक होने की दर वर्तमान में 99.14 प्रतिशत है ।

अधिकारी ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश में अभी 87 मरीज उपचाराधीन हैं जबिक 56 मरीजों की संक्रमण के कारण अब तक मौत हो चुकी है।

कैपिटल कांप्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 31 मरीज उपचाराधीन हैं । इस क्षेत्र में ईटानगर, नहरलैगून, निरजुली एवं बंदरदेवा का क्षेत्र आता है । इसके बाद तवांग 22, ईस्ट सियांग 12, और वेस्ट कामेंग में नौ मरीज उपचाराधीन मामले हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\