विदेश की खबरें | इमरान खान की पार्टी के नौ और सदस्यों पर सैन्य कानून के तहत चलेगा मुकदमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नौ और सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार कर पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 31 मई इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नौ और सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार कर पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया।

संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी इमारतों पर नौ मई को हुए हमलों में इन सदस्यों की कथित भूमिका को लेकर पाकिस्तान सैन्य अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा।

इन गिरफ्तारियों के साथ, सैन्य अधिनियम और शासकीय गोपनीयता कानून के तहत मुकदमे का सामना करने वाले ‘पीटीआई’ कार्यकर्ताओं की कुल संख्या 50 से अधिक हो गई है।

अदालत के एक अधिकारी ने कहा, “आतंकवाद विरोधी अदालतों के आदेश पर, आईएसआई इमारतों (फैसलाबाद शहर में) और मुल्तान छावनी में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले में शामिल ‘पीटीआई’ से जुड़े नौ संदिग्धों को बुधवार को सैन्य अधिनियम एवं शासकीय गोपनीयता कानून के तहत मुकदमा चलाने के लिए उन्हें पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया।”

अर्धसैनिक रेंजर द्वारा नौ मई को भ्रष्टाचार के मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से ‘पीटीआई’ के अध्यक्ष 70 वर्षीय खान को गिरफ्तार करने के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खान की गिरफ्तारी के जवाब में लाहौर कोर कमांडर हाउस, मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित 12 सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की थी।

उग्र भीड़ ने पहली बार रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी धावा बोल दिया था। हिंसा के बाद खान के हजारों समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\