देश की खबरें | वंदे भारत अभियान के तहत विदेश से वापस लाए गए साढ़े नौ लाख भारतीय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत सरकार के ‘वंदे भारत’ अभियान के तहत लगभग साढ़े नौ लाख भारतीयों को विदेश से वापस लाया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त भारत सरकार के ‘वंदे भारत’ अभियान के तहत लगभग साढ़े नौ लाख भारतीयों को विदेश से वापस लाया गया।

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के उद्देश्य से चलाया गया यह सबसे बड़ा अभियान है।

यह भी पढ़े | Haryana: राजस्व विभाग का कानूनगो 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार.

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सात मई को इस अभियान की शुरुआत की गई थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘वंदे भारत अभियान में हम दस लाख के आंकड़े को छूने वाले हैं। फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाया गया यह सबसे बड़ा अभियान है।’’

यह भी पढ़े | Himachal Minister Sukhram Chaudhary Corona Positive: हिमाचल के बिजली मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती.

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक इस अभियान के तहत लगभग साढ़े नौ लाख भारतीय घर आ चुके हैं। वर्तमान में हम अभियान के पांचवें चरण में हैं। यह अभियान एक अगस्त को शुरू हुआ था।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय दूतावासों से आई मांग के आधार पर 60 और उड़ानों की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इस महीने उड़ानों की संख्या बढ़कर 746 हो गई।

उन्होंने कहा कि इस चरण में विदेश में फंसे 1,30,000 से अधिक भारतीयों को वापस लाने का लक्ष्य रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू