जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 कंपनियों में नौ का बाजार पूंजीकरण तीन लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार में तेजी के रुझानों और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर चढ़ने के कारण देश की 10 सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों में नौ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 3,01,145.46 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर बाजार में तेजी के रुझानों और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर चढ़ने के कारण देश की 10 सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों में नौ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 3,01,145.46 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,812.44 अंक या 4.68 प्रतिशत बढ़ा।

यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.

बड़ी कंपनियों में टीसीएस को सबसे अधिक फायदा हुआ, जिसका बाजार पूंजीकरण 1,09,644.68 करोड़ रुपये बढ़कर 10,56,277.53 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 69,952.08 करोड़ रुपये बढ़कर 6,78,991.98 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान इंफोसिस ने अपने बाजार पूंजीकरण में 38,270.81 करोड़ रुपये जोड़े। एचडीएफसी का एम-कैप 30,052.75 करोड़ रुपये बढ़कर 3,51,483.41 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़े | RTGS Facility: RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास बोले- दिसंबर से चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी फंड ट्रांसफर की आरटीजीएस प्रणाली.

बीते सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी हुई।

इसके विपरीत, भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 3,928 करोड़ रुपये घटकर 2,31,943.02 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण आरआईएल का है, जिसके बाद टीसीएस का स्थान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड