देश की खबरें | निकहत, लवलीना ने एशियाई खेलों के लिये क्वालीफाई किया: भारत के हाई परफोरमेंस निदेशक बर्नार्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के हाई परफोरमेंस निदेशक बर्नार्ड डुने ने शनिवार को पुष्टि की कि स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने एशियाई खेलों के लिये क्वालीफाई कर लिया है जो 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिये पहला क्वालीफायर भी है।

नयी दिल्ली, 25 मार्च भारत के हाई परफोरमेंस निदेशक बर्नार्ड डुने ने शनिवार को पुष्टि की कि स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने एशियाई खेलों के लिये क्वालीफाई कर लिया है जो 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिये पहला क्वालीफायर भी है।

एशियाई खेलों के चयन के लिए भारतीय मुक्केबाजी महासंघ की नीति के अनुसार, ‘‘जिन खिलाड़ियों ने विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण/रजत पदक जीत लिया है, वे एशियाई खेलों में पहले ओलंपिक क्वालीफायर के लिए स्वत: ही चुन लिए जायेंगे। ’’

इसका मतलब है कि निकहत (50 किग्रा) और लवलीना (75 किग्रा) ने महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई कर लिया है जो क्रमश: लाइट फ्लाईवेट और मिडिलवेट फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

बर्नार्ड डुने ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जो यहां विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण या रजत पदक जीतते हैं, वे एशियाई खेलों के लिये स्वत: ही चुन लिए जायेंगे। ’’

एशियाई खेलों के लिये महिला मुक्केबाज पांच वजन वर्गों 51 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा, 69 किग्रा और 75 किग्रा में खेलेंगी जबकि ओलंपिक में छह वजन वर्ग हैं जो 50 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा, 66 किग्रा और 75 किग्रा हैं।

इसका मतलब है कि न्यूनतम वजन वर्ग (48 किग्रा) की विश्व चैम्पियन नीतू गंघास और फाइनल में पहुंची स्वीटी बूरा (81 किग्रा) स्टैंडबाई मुक्केबाज होंगी, अगर वे ओलंपिक वजन वर्ग में बदलने का फैसला करती हैं।

डुने ने कहा, ‘‘कोई भी जो वजन वर्ग में बदलाव करेगा, उसे दूसरे या तीसरे स्थान पर रहना होगा। लेकिन अगर क्वालीफाई करने वाले मुक्केबाज को कुछ हो जाये तो हम चाहेंगे कि हमारी दूसरी या तीसरी नंबर की मुक्केबाज तैयार रहें। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान