निहंग हमला: एएसआई का हाथ पीजीआई-चंडीगढ़ में सर्जरी से जोड़ा गया

अधिकारियों ने बताया कि 50 वर्षीय एएसआई का हाथ जोड़ने के लिए सर्जरी सात घंटे से अधिक समय तक चली।

जमात

चंडीगढ़, 12 अप्रैल चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में चिकित्सकों ने रविवार को सहायक उप निरीक्षक का वह कटा हाथ सर्जरी से सफलतापूर्वक जोड़ दिया जो पंजाब के पटियाला में निहंगों के एक समूह के हमले में कट गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि 50 वर्षीय एएसआई का हाथ जोड़ने के लिए सर्जरी सात घंटे से अधिक समय तक चली।

पटियाला जिले की एक सब्जी मंडी में कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहने पर निहंगों के समूह ने पुलिस दल पर हमला किया था। इस हमले में सहायक उप-निरीक्षक हरजीत सिंह का हाथ तलवार से कट गया था जबकि पंजाब पुलिस के तीन अन्य पुलिसकर्मी और एक मंडी अधिकारी घायल हो गया था।

पंजाब पुलिस ने हमले के सिलसिले में एक महिला सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हमला सन्नौर नगर में सुबह सवा छह बजे हुआ।

पीजीआईएमईआर ने कहा कि उनके निदेशक डॉ. जगत राम को पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता से सुबह पौने आठ बजे इस बारे में फोन आया था, जिसके बाद वहां के ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन टीम को अलर्ट कर दिया गया था।

पीजीआईएमईआर के अनुसार, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर रमेश शर्मा को सर्जरी का कार्य सौंपा गया था।

पीजीआईएमईआर ने कहा, ‘‘सर्जरी सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और इसमें करीब साढ़े सात घंटे का समय लगा।

पीजीआईएमईआर ने कहा कि यह तकनीकी रूप से बहुत जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी थी जिसे सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\