देश की खबरें | कश्मीर में रात का तापमान गिरा, घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सोमवार को सुबह घने कोहरे के कारण घाटी में दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 25 दिसंबर कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सोमवार को सुबह घने कोहरे के कारण घाटी में दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पिछली रात के शून्य से नीचे 2.1 डिग्री के तापमान से थोड़ा कम है।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे पिछली रात को पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा।

पहलगाम, वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में शुमार है।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि कोकेरनाग में पारा शून्य से 1.6 डिग्री नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि महीने के अंत तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

श्रीनगर में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

सुबह सड़कों पर यातायात सामान्य से हल्का रहा जबकि दृश्यता कम होने के कारण वाहन धीमी गति से चलते दिखे।

स्थानीय मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘श्रीनगर में सुबह साढ़े आठ बजे कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता 91 मीटर थी। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए।’’

श्रीनगर हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में खराब दृश्यता के कारण दिल्ली से कुछ उड़ानों में देरी हुई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें इस ओर से कोई समस्या नहीं है लेकिन दिल्ली में घने कोहरे के कारण श्रीनगर आने वाली कुछ उड़ानों में देरी हो रही है।’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में पालम के आसपास दृश्यता शून्य थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू