देश की खबरें | पंजाब के नौ जिलों में रात का कर्फ्यू दो घंटे के लिए बढ़ाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को नौ सबसे अधिक प्रभावित जिलों में रात का कर्फ्यू दो घंटे के लिए बढ़ाने की घोषणा की।

चंडीगढ़, 18 मार्च पंजाब में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को नौ सबसे अधिक प्रभावित जिलों में रात का कर्फ्यू दो घंटे के लिए बढ़ाने की घोषणा की।

सिंह ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति गंभीर है, ऐसे में यदि लोग कोविड उपयुक्त आचरण का पालन नहीं करते हैं तो कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ यह लोगों के लिए आसान नहीं होगा । लोग भले ही इसे पसंद न करे लेकिन यह मेरा कर्तव्य है।’’

उन्होंने उम्मीद जतायी कि सभी पंजाबी सहयोग करेंगे और पाबंदियों का पालन करेंगे।

उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की, ‘‘ ईश्वर के लिए, पंजाबियों की जान बचाइए।’’

लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रूपनगर में रात ग्यारह से सुबह पांच के बजाय अब रात नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। इन जिलों में रोज कोविड-19 के 100 अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

इस घोषणा से पहले बुधवार को राज्य में कोविड-19 के 2,039 नये मामले सामने आये थे और 35 से अधिक मरीजों ने जान गंवायी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान