देश की खबरें | पालघर में 26.18 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार करके उसके पास से 26.18 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पालघर, पांच फरवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार करके उसके पास से 26.18 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस जांच से पता चला कि वह व्यक्ति भारत में अवैध रूप से रह रहा था।

स्थानीय पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने सोमवार को वसई इलाके में विजयलक्ष्मी नगर के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने कहा कि तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 20.99 लाख रुपये मूल्य का 1.497 किलोग्राम इफेड्रिन और 5.19 लाख रुपये मूल्य की 17.3 ग्राम कोकीन जब्त की।

अधिकारी ने कहा कि घाना मूल का नाइजीरियाई नागरिक भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश करने में विफल रहा।

पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\