देश की खबरें | सीमा पार कर बांग्लादेश में घुसने के प्रयास में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार को हजराखली चौकी से बांग्लादेश में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए एक नाइजीरियाई व्यक्ति और एक महिला को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पकड़ लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 29 सितंबर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार को हजराखली चौकी से बांग्लादेश में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए एक नाइजीरियाई व्यक्ति और एक महिला को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पकड़ लिया।

बीएसफ की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि मंगलवार तड़के दोनों सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे जब उन्हें पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1731 नए केस, 49 की मौत: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नाइजीरियाई नागरिक की पहचान चिकांसो इबेजिम के रूप में की गई है जो दिल्ली के पास नोएडा में रहता है।

वह अक्टूबर 2015 में छात्र वीजा पर भारत आया था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अधिकारियों के साथ पहुंचे बिहार, तैयारियों का लेंगे जायजा.

वक्तव्य में कहा गया कि इबेजिम ने पूछताछ करने वाले अधिकारियों को बताया कि वह एक दिन पहले विशेष ट्रेन से नयी दिल्ली से कोलकाता आया था।

वह यहां आने के बाद टैक्सी से नदिया जिले में स्थित बगुला पहुंचा और “पर्यटक के रूप में” बांग्लादेश में घुसना चाहता था।

नाइजीरियाई नागरिक ने बताया कि उसके पास मेवाड़ विश्वविद्यालय से एम टेक की डिग्री है और उसने यहां तक आने के लिए किसी को पैसे दिए थे।

वक्तव्य के अनुसार महिला की पहचान लक्ष्मी राजवंशी के रूप में की गई है जो उत्तरी चौबीस परगना जिले के कांचरापाड़ा की निवासी है।

राजवंशी ने पूछताछ करने वाले अधिकारियों को बताया कि उसे नाइजीरियाई नागरिक के साथ सीमा पार जाने के लिए उन्हीं लोगों ने कहा था, जिन्हें इबेजिम ने पैसे दिए थे।

वक्तव्य में बताया गया कि दोनों को हंसखली पुलिस थाने को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\