विदेश की खबरें | नाइजीरिया : जेल पर बंदूकधारियों के हमले के दौरान 575 कैदी फरार

अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में जेल पर हमला कर कैदियों को रिहा कराने की इस साल यह तीसरी घटना है। इस प्रकार की घटनाओं ने पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया में जेलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

नाइजीरिया में पिछले एक वर्ष में इसी प्रकार पुलिस थानों पर भी हमले की घटनाएं सामने आई हैं।

नाइजीरिया के ओयो प्रांत में ओयो सुधार केंद्र के प्रवक्ता ओलानरेवाजू अंजोरिन ने एपी को बताया कि बंदूकधारियों ने शुक्रवार देर रात जेल पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

नाइजीरिया के जेल विभाग अधिकारी फ्रांसिस एनोबोर ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि देश में केवल 2021 में जेल तोड़ने की घटनाओं में अब तक दो हजार से अधिक कैदी फरार हो चुके हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)