विदेश की खबरें | नाइजर: तख्तापलट के बाद नजरबंद किए गए अपदस्थ राष्ट्रपति के पास खाने-पीने के सामान की किल्लत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति बजौम को 26 जुलाई को हुए तख्तापलट के बाद से उनकी पत्नी और बेटे के साथ नियामी में राष्ट्रपति भवन में रखा गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति बजौम को 26 जुलाई को हुए तख्तापलट के बाद से उनकी पत्नी और बेटे के साथ नियामी में राष्ट्रपति भवन में रखा गया है।

सलाहकार ने कहा कि परिवार बिना बिजली के रह रहा है और उनके पास खाने के लिए केवल चावल और डिब्बाबंद सामान ही बचा है।

बजौम की राजनीतिक पार्टी ने बयान जारी कर राष्ट्रपति के रहने के हालात की पुष्टि की है और कहा है कि परिवार के पास पानी तक भी नहीं है।

एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हालिया राजनयिक प्रयासों को लेकर मंगलवार को बजौम से बात की।

उन्होंने कहा कि ब्लिंकन ने “इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रपति बजौम और उनके परिवार की सुरक्षा सर्वोपरि है।”

इस सप्ताह, नाइजर के नए सैन्य शासन ने सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कदम उठाए और मध्यस्थता के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को खारिज कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\