देश की खबरें | एनआईए करेगी बेंगलुरु में दंगों के दो मामलों की जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय को सूचित किया कि केंद्र यहां 11 अगस्त को हुए दंगों के सिलसिले में दर्ज मामलों से दो की जांच उसे सौंप सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 11 सितंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय को सूचित किया कि केंद्र यहां 11 अगस्त को हुए दंगों के सिलसिले में दर्ज मामलों से दो की जांच उसे सौंप सकता है।

एनआईए की ओर से पेश लोक अभियोजक ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका के नेतृत्व वाली खंडपीठ के समक्ष यह अभिवेदन उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया जिसमें संबंधित मामलों की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराए जाने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया NDA की जीत का दावा, कहा- 220 सीटें जीतकर नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बनेगी सरकार.

लोक अभियोजक ने कहा कि केंद्र मामलों में से उन दो मामलों को स्थानांतरित करने के लिए जल्द ही आदेश पारित कर सकता है जिनमें गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के प्रावधान लगाए गए हैं।

बेंगलुरु में तीन-चार हजार लोगों की भीड़ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति, उनकी बहन जयंती के घर और डीजे हल्ली थाने तथा केजी हल्ली थाने को आग लगा दी थी।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में COVID-19 के मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हुई, 28,724 लोगों की मौत.

भीड़ ने कई अन्य घरों, सार्वजनिक संपत्ति, दुकानों और वाहनों को भी निशाना बनाया था।

हिंसा में चार लोग मारे गए थे। इनमें से तीन पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से मारे गए थे। लगभग 400 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\