देश की खबरें | एनआईए ने जिेहादी आतंकवाद का प्रचार करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला अपने हाथ में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों के भारत में घुसपैठ करने और 'जिहादी आतंकवाद' को बढ़ावा देने से संबंधित एक मामले की जांच शुक्रवार को अपने हाथ में ले ली। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों के भारत में घुसपैठ करने और 'जिहादी आतंकवाद' को बढ़ावा देने से संबंधित एक मामले की जांच शुक्रवार को अपने हाथ में ले ली। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

मामला शुरू में 10 जुलाई को एसटीएफ पुलिस स्टेशन कोलकाता, पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद भारतीय दंड संहिता और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला फिर से दर्ज किया और त्वरित जांच के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई है।

एनआईए ने कहा कि मामला बांग्लादेशी नागरिकों एस के शब्बीर, जोसेफ और अन्य से संबंधित है, जो अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे। एजेंसी ने आरोप लगाया कि वे आतंकवादी संगठनों के सदस्य या उनसे सहानुभूति रखने वाले थे।

एनआईए ने कहा, ''उन्होंने अपने अज्ञात सहयोगियों के साथ कमजोर युवाओं को भर्ती और प्रेरित कर आपराधिक बल के माध्यम से भारत और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रची ताकि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को हटाकर खिलाफत कायम की जाए।''

एजेंसी ने कहा कि शेख शब्बीर नाम के फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से विभिन्न 'जेहादी' गतिविधियां चलाई जा रही थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान