देश की खबरें | एनआईए की विशेष अदालत ने आईएसआईएस साजिशकर्ता को दोषी करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के एर्णाकुलम में एनआईए की विशेष अदालत ने उस इस्लामिक स्टेट साजिशकर्ता को दोषी ठहराया है, जो आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए भारत से गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोच्चि, 17 नवंबर केरल के एर्णाकुलम में एनआईए की विशेष अदालत ने उस इस्लामिक स्टेट साजिशकर्ता को दोषी ठहराया है, जो आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए भारत से गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय नशीदुल हमजफर को भारतीय दंड संहिता के अलावा गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत दोषी ठहराया गया है।

उन्होंने बताया कि यह मामला केरल के कासरगोड के उन 14 युवाओं की गतिविधियों से जुड़ा है जोकि आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मई और जुलाई, 2016 के बीच अपने परिवार के साथ भारत से चले गए थे।

अधिकारी ने बताया कि आईएसआईएस से जुड़े होने के भगोड़े आरोपी अब्दुल राशिद अब्दुल्ला, अशफाक मजीद और अन्य के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रचकर हमजफर तीन अक्टूबर 2017 को भारत से निकल गया था और उसने ईरान जाने से पहले मस्कट और ओमान की यात्रा की थी।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि बाद में काबुल पहुंचने पर अफगान सुरक्षा बलों ने अवैध तरीके से घुसने को लेकर हमजफर को पकड़ा था। सितंबर 2018 में काबुल से प्रत्यर्पण के बाद एनआईए ने उसे गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने मार्च 2019 में हमजफर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

अधिकारी ने बताया कि हमजफर को 23 नवंबर को सजा सुनायी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस