देश की खबरें | एनआईए ने पाकिस्तान से हथियारों, नशीले पदार्थों की तस्करी की जांच में कई राज्यों में तलाशी ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सीमा पार से हथियारों एवं मादक पदार्थों की खालिस्तानी तत्वों द्वारा पाकिस्तान समर्थित तस्करी के एक मामले में पंजाब, जम्मू कश्मीर और अन्य राज्यों में व्यापक तलाशी ली है। एनआईए ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सीमा पार से हथियारों एवं मादक पदार्थों की खालिस्तानी तत्वों द्वारा पाकिस्तान समर्थित तस्करी के एक मामले में पंजाब, जम्मू कश्मीर और अन्य राज्यों में व्यापक तलाशी ली है। एनआईए ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनआईए के एक बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार और कर्नाटक में 18 स्थानों पर की गई तलाशी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

एनआईए की टीमें तस्करी तथा पंजाब, जम्मू कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में व्यक्तियों के कट्टरपंथी बनाये जाने के पीछे की पूरी साजिश को उजागर करने के लिए जब्त की गई वस्तुओं की जांच कर रही हैं।

आतंकवाद रोधी एजेंसी द्वारा 20 दिसंबर 2024 को दर्ज मामले में पाकिस्तान स्थित संगठनों से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों में बृहस्पतिवार को तलाशी ली गई।

एनआईए की जांच के अनुसार, जांच के दायरे में आए संदिग्ध व्यक्ति प्रतिबंधित गैरकानूनी संगठनों/आतंकवादी संगठनों की विचारधारा से जुड़े हुए हैं।

एनआईए की जांच से यह भी पता चला है कि ये संगठन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साजिश रच रहे हैं और भारत को अस्थिर करने के मकसद से साजिश के तहत खालिस्तान समर्थक तत्वों (पीकेई) के संदिग्ध विदेशी संचालकों के साथ नियमित संपर्क में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Viral Video From Pakistan: कंगाल पाकिस्तान के पंजाब में गटर के ढक्कन चोरी से सरकार परेशान, मरियम नवाज़ बोलीं, रोकने के लिए लाया जाएगा कड़ा कानून, होगी 10 साल की जेल

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Preview: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Rose Day 2026 Messages: हैप्पी रोज डे! अपने पार्टनर संग शेयर करें ये प्यार भरे हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\