देश की खबरें | एनआईए ने बांग्लादेश आधारित अलकायदा नेटवर्क की साजिश की जांच के लिए कई जगहों पर छापे मारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारत को अस्थिर करने की आतंकवादी समूह अलकायदा की साजिश के तहत कुछ बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा प्रोत्साहित की जा रही गतिविधियों के संबंध में सोमवार को देश भर में कई स्थानों पर व्यापक तलाशी ली। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारत को अस्थिर करने की आतंकवादी समूह अलकायदा की साजिश के तहत कुछ बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा प्रोत्साहित की जा रही गतिविधियों के संबंध में सोमवार को देश भर में कई स्थानों पर व्यापक तलाशी ली। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा की गतिविधियों का समर्थन और वित्त पोषण करने के संदिग्ध व्यक्तियों से जुड़े नौ स्थानों पर कार्रवाई जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, त्रिपुरा और असम में सुबह-सुबह शुरू हुई।

एनआईए द्वारा जारी बयान में कहा गया कि तलाशी के दौरान बैंकिंग लेनदेन से संबंधित विस्तृत दस्तावेज, मोबाइल फोन सहित डिजिटल उपकरण और आतंकी वित्तपोषण गतिविधियों से संबंधित अन्य साक्ष्य बरामद हुए।

एजेंसी की जांच के अनुसार, जिन संदिग्धों के परिसरों पर छापे मारे गए, वे बांग्लादेश आधारित अलकायदा नेटवर्क के समर्थक हैं।

बयान के अनुसार, तलाशी एनआईए द्वारा 2023 के एक मामले में की जा रही जांच का हिस्सा थी, जो गिरफ्तार व्यक्तियों के सहयोग से बांग्लादेश आधारित अलकायदा के गुर्गों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित है।

जांच एजेंसी ने कहा कि साजिश का उद्देश्य अलकायदा की आतंकवादी गतिविधियों का प्रचार करना और भारत में भोले-भाले युवाओं को कट्टरपंथी बनाना था।

पिछले साल नवंबर में, एनआईए ने चार बांग्लादेशी नागरिकों - मोहम्मद सोजिबमियान, मुन्ना खालिद अंसारी उर्फ ​​मुन्ना खान, अजारुल इस्लाम उर्फ ​​जहांगीर या आकाश खान, अब्दुल लतीफ उर्फ ​​मोमिनुल अंसारी सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

पांचवां आरोपी फरीद भारतीय नागरिक है।

एनआईए की जांच से पता चला कि आरोपियों ने अपनी गतिविधियों को गुप्त रूप से संचालित करने के लिए जाली दस्तावेज हासिल किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान