देश की खबरें | एनआईए ने नक्सल षडयंत्र मामले में बिहार व झारखंड में 14 स्थानों पर छापे मारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भाकपा (माओवादी) के समर्थकों एवं सहयोगियों के खिलाफ अहम कार्रवाई के तहत बिहार और झारखंड में मंगलवार को 14 स्थानों पर छापे मारे। एजेंसी की यह कार्रवाई आतंकवादी संगठन को पुनर्जीवित करने एवं उसकी विचारधारा का प्रचार करने की साजिश की जांच से संबंधित है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो मई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भाकपा (माओवादी) के समर्थकों एवं सहयोगियों के खिलाफ अहम कार्रवाई के तहत बिहार और झारखंड में मंगलवार को 14 स्थानों पर छापे मारे। एजेंसी की यह कार्रवाई आतंकवादी संगठन को पुनर्जीवित करने एवं उसकी विचारधारा का प्रचार करने की साजिश की जांच से संबंधित है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड में आठ स्थानों पर छापे मारे गए जिनमें विस्थापन विरोधी जन विकास आंदोलन के रांची कार्यालय और बोकारो, धनबाद, रामगढ़ एवं गिरिडीह जिलों में भाकपा (माओवादी) के सहयोगियों और समर्थकों के घर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बिहार में खगड़िया, गया और औरंगाबाद जिलों में छह स्थानों पर छापे मारे गए।

एजेंसी ने कहा, "जिन संदिग्धों के घरों की तलाशी ली गई, उन सभी के संबंध भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो एवं केंद्रीय समिति के सदस्यों से हैं।"

प्रवक्ता ने कहा कि छापे के दौरान प्रतिबंधित संगठन की गतिविधियों से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज, कई मोबाइल फोन, डीवीडी, मजदूर संगठन समिति से संबंधित कागजात और बैंक खाता विवरण जब्त किए गए।

एजेंसी के अनुसार भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्यों के खिलाफ संगठन की विचारधारा को फैलाने की साजिश रचने के आरोप में पिछले साल 25 अप्रैल को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि पूरे षडयंत्र का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट