देश की खबरें | एनआईए ने केरल के सरकारी संस्थान से कुरान वितरण को लेकर जानकारी एकत्र की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम/ कोच्चि, 22 सितंबर केरल में सोने की तस्करी के मामले की जांच कर रहे एनआईए के अधिकारियों ने मंगलवार को राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के तहत एक स्वायत्त संस्थान के कार्यालय जाकर कथित तौर पर राजनयिक सामान में संयुक्त अरब अमीरात से लाए गए पवित्र कुरान के वितरण को लेकर जानकारी एकत्र की।

इस बीच, एक विशेष अदालत ने सोने की तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश को चार दिन की एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़े | PM Modi Visited 58 Countries Since 2015: प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2015 से अबतक की 58 विदेश यात्रा, खर्च हुए 517.82 करोड़ रुपये.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम में केरल स्टेट सेंटर फॉर एडवांस प्रिंटिंग एंड ट्रेनिंग कार्यालय में मंगलवार सुबह पहुंचकर एनआईए के अधिकारियों ने वहां के कर्मचारियों से तिरुवनंतपुरम में यूएई के वाणिज्य दूतावास से लाए गए कुरान के वितरण के बारे में विवरण मांगा।

यह घटनाक्रम सोने की तस्करी मामले में आतंकवाद के पहलू की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के 17 सितंबर को केरल के उच्च शिक्षा मंत्री के. टी. जलील से पूछताछ करने के कुछ दिन बाद हुआ है। इसके बाद विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन कर जलील के इस्तीफे की मांग की थी।

यह भी पढ़े | Delhi DTC Bus: राजधानी दिल्ली में सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में होगी कैशलेस ई-टिकटिंग.

इन दलों ने आरोप लगाया था कि कुरान का आयात करने के बहाने सोने की तस्करी की गई।

इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने दावा किया था कि पवित्र कुरान की खेप को विभिन्न स्थानों पर वितरित करने से पहले केरल स्टेट सेंटर फॉर एडवांस प्रिंटिंग एंड ट्रेनिंग कार्यालय में लाया गया था।

एनआईए एक बार पहले भी सुरेश से पूछताछ कर चुकी है। एजेंसी ने पहले ही अदालत को सूचित कर दिया था कि डिजिटल सबूतों पाने के लिये आरोपी से और पूछताछ करनी होगी।

इस बीच, एक अन्य आरोपी संदीप नायर को एक विशेष अदालत ने सोने की तस्करी के मामले में विशेष जमानत दी क्योंकि उसके खिलाफ 60 दिनों की निर्धारित अवधि के भीतर चार्जशीट दायर नहीं की गई थी।

हालांकि, वह जेल में अब भी रहेगा क्योंकि वह सोना तस्करी मामले में आतंक के पहलू मामले में एक आरोपी है। इसकी भी जांच एनआईए कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)