देश की खबरें | विशाखापत्तनम जासूसी मामले में एनआईए ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को विशाखापत्तनम जासूसी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तानी आईएसआई जासूसी नेटवर्क के माध्यम से गोपनीय रक्षा जानकारी के लीक होने से संबंधित है । केंद्रीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को विशाखापत्तनम जासूसी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तानी आईएसआई जासूसी नेटवर्क के माध्यम से गोपनीय रक्षा जानकारी के लीक होने से संबंधित है । केंद्रीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।।

अधिकारी ने बताया कि अमान सलीम शेख को महाराष्ट्र की राजधानी में दो स्थानों और असम के होजाई में एक स्थान पर छापेमारी के बाद मुंबई से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में गिरफ्तार होने वाला वह तीसरा आरोपी है।

मामले में एनआईए ने पाकिस्तानी गुर्गों समेत चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘शेख को उन सिम कार्ड को चालू कराने में शामिल पाया गया था, जिनका इस्तेमाल रैकेट में शामिल पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों द्वारा किया जा रहा था । यह मामला पहली बार 2021 में सामने आया था, जब आंध्र प्रदेश के काउंटर इंटेलिजेंस प्रकोष्ठ ने 12 जनवरी 2021 भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत को मामला दर्ज किया था।

एनआईए को जून में यह मामला जांच के लिये सौंपा गया था।

जांच एजेंसी ने 19 जुलाई को दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें से एक फरार पाकिस्तानी नागरिक मीर बालाज खान भी शामिल है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\