देश की खबरें | एनआईए ने बिहार पीएफआई साजिश मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पूर्वी चंपारण में लक्षित हत्याओं की साजिश रचने के संबंध में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं पर जारी कार्रवाई में एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह फरवरी बिहार के पूर्वी चंपारण में लक्षित हत्याओं की साजिश रचने के संबंध में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं पर जारी कार्रवाई में एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि इरशाद उर्फ ‘बेलाल’ को सांप्रदायिक घृणा और दुश्मनी फैलाने के लिए पीएफआई की आपराधिक साजिश में सक्रिय रूप से शामिल पाया गया। इस मामले में गिरफ्तार किया जाने वाला वह सातवां व्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि हरपुर-कहुनी गांव निवासी इरशाद को रविवार को बिहार के मोतिहारी जिले के जितौरा गांव से गिरफ्तार किया गया। एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि उसने पटना के फुलवारीशरीफ के अहमद पैलेस में आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण कक्षाओं में भाग लिया था।

एनआईए ने कहा, ‘‘इरशाद पीएफआई के प्रशिक्षण केंद्रों और गतिविधियों से भी जुड़ा था। मुजफ्फरपुर जिले के परसौनी गांव में एक ठिकाने से पीएफआई का एक मुद्रित बैनर और दो तलवारें बरामद की गई हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि पिछले साल फुलवारीशरीफ इलाके में पीएफआई की सभा के नाम पर गैरकानूनी और हिंसक गतिविधियों से संबंधित मामले में पूर्व में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि दो अन्य को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि शुरू में मामला पिछले साल 12 जुलाई को फुलवारीशरीफ पुलिस थाने में दर्ज किया गया था और 10 दिन बाद एनआईए ने फिर से मामला दर्ज किया, जिसने जांच को अपने हाथ में ले लिया।

एनआईए ने शुक्रवार को आठ स्थानों पर छापेमारी की और पूर्वी चंपारण के मेहसी के बहादुरपुर निवासी तनवीर रजा उर्फ ‘बरकती’ और मोहम्मद आबिद उर्फ ‘आर्यन’ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। अधिकारी ने कहा कि और गिरफ्तारियां होने वाली हैं, क्योंकि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\