देश की खबरें | एनआईए ने 2024 में मणिपुर में आईआरबी चौकी पर हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मणिपुर के मोरेह इलाके में भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की चौकी पर 2024 में हुए हमले के सिलसिले में पहली गिरफ्तारी की है। उक्त हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 मई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मणिपुर के मोरेह इलाके में भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की चौकी पर 2024 में हुए हमले के सिलसिले में पहली गिरफ्तारी की है। उक्त हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि तेंगनोउपल निवासी थांगमिनलर माटे उर्फ ​​लेनिन माटे को रविवार को असम के सिलचर से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि माटे का किसी उग्रवादी समूह से संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

यह हमला पिछले वर्ष 17 जनवरी को तेंगनोउपल जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा किया गया था।

जांच एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सिलचर अदालत ने एनआईए को आरोपी की ट्रांजिट रिमांड हिरासत दे दी है, ताकि उसे गुवाहाटी में एजेंसी की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जा सके। एजेंसी ने कहा कि आरोपी मामले में गिरफ्तार किया गया पहला व्यक्ति है।

मई 2023 से इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती और आसपास के पहाड़ों पर रहने वाले कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने इस साल 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\