देश की खबरें | दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले यातायात के लिए एनएच-24 को पुन:खोला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले यातायात के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को सोमवार को पुन: खोल दिया गया। पुलिस ने बताया कि वाहनों के लिए यह रास्ता 26 जनवरी से बंद था।

नयी दिल्ली, 15 मार्च दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले यातायात के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को सोमवार को पुन: खोल दिया गया। पुलिस ने बताया कि वाहनों के लिए यह रास्ता 26 जनवरी से बंद था।

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गाजियाबाद से दिल्ली आने वालों के लिए यह रास्ता बंद रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर बॉर्डर पर कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए और जनता की सुविधा को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। यह कदम संबंधित जिले की पुलिस से परामर्श करने के बाद उठाया गया।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा के बाद से यह हिस्सा बंद था।

इस रास्ते को कुछ समय के लिए दो मार्च को खोला गया था।

पुलिस के मुताबिक, किसान आंदोलन की वजह से टिकरी और सिंघू बॉर्डर बंद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी की मांग को लेकर हजारों की संख्या में किसान दिल्ली के सीमा बिंदुओं- सिंघू, टिकरी और गाजीपुर- पर करीब तीन महीने से डेरा डाले हुए हैं। अधिकतर किसान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं।

किसानों को आशंका है कि नए कानून लागू होने के बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली को खत्म करने का रास्ता साफ होगा और वे बड़े उद्योग घरानों की ‘दया’ पर निर्भर हो जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा