एनजीटी ने विशाखापत्तनम गैस रिसाव घटना का लिया स्वत: संज्ञान, शुक्रवार को होगी सुनवाई

इस घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और 1,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से कई लोग इस जहरीली गैस से बचने की कोशिश में जमीन पर गिर गये।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने विशाखापत्तनम गैस रिसाव घटना पर बृहस्पतिवार को स्वत: संज्ञान लिया और इसकी एक पीठ शुक्रवार को इस पर सुनवाई करेगी।

इस घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और 1,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से कई लोग इस जहरीली गैस से बचने की कोशिश में जमीन पर गिर गये।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एनजीटी की एक पीठ शुक्रवार को इस विषय पर सुनवाई करेगी।

यह घटना एल जी पॉलीमर रसायन फैक्टरी में हुई है।

वहीं, दिन में एक याचिका दायर कर गैस रिसाव घटना की जांच के लिये एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग की गई।

गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ ऐंड इन्वायरोमेंटल लिटिगेशन फाउंडेशन ने घटना की जांच के लिये एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग की है, जिसके सदस्य न्यायाधीश और अधिकारी (सचिव स्तर से नीचे के नहीं) हों।

एनजीओ ने राज्य सरकार को आसपास के इलाके के निवासियों की सुरक्षा का इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश देने की भी मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव