देश की खबरें | आयात नहीं किए जाने वाले रक्षा सामानों की अगली सूची मार्च में: रक्षा मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि रक्षा उद्योग से जुड़े वे उत्पाद जिन्हें दूसरे देशों से नहीं मंगाया जाएगा, उन वस्तुओं की सूची अगले माह जारी की जाएगी।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि रक्षा उद्योग से जुड़े वे उत्पाद जिन्हें दूसरे देशों से नहीं मंगाया जाएगा, उन वस्तुओं की सूची अगले माह जारी की जाएगी।

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि निजी क्षेत्रों से रक्षा साजो-सामान की खरीद को 15 प्रतिशत तक ही सीमित नहीं किया जाएगा बल्कि यह इससे कहीं आगे जाएगा।

सिंह ने ‘वेबिनार ऑन बजट एनाउंसमेंट 2021-22: गैल्वनाइजिंग एफर्ट्स फॉर आत्म निर्भर भारत’ में कहा,‘‘ उन वस्तुओं की अगली सूची जिन्हें आयात नहीं किया जाएगा, उनकी अधिसूचना मार्च 2021 में जारी की जाएगी। ’’

पिछले वर्ष रक्षा मंत्रालय ने 101 वस्तुओं की एक सूची तैयार की थी जिनके आयात पर रोक रहेगी।

सिंह ने 130अरब डॉलर अगले पांच वर्ष में सैन्य आधुनिकीकरण पर खर्च करने की योजना पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने हाल ही में 83 हल्के विमान एम के 1ए, तेजस के निर्माण की जिम्मेदारी एचएएल को सौंपे जाने का जिक्र किया। एम के 1ए का डिजाइन देश में ही तैयार किया गया है और इसका निर्माण भी यही किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हल्के लडाकू हेलीकॉप्टरों के लिए भी अनुबंध शीघ्र किया जाएगा। इनका डिजाइन देश में ही तैयार किया गया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) के लिए आशय पत्र हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को दिया जाएगा, ताकि हेलीकॉप्टरों को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सशस्त्र बलों में शामिल किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\