देश की खबरें | गोड्डा में अखबार विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के गोड्डा जिले में नगर थाना क्षेत्र के हटिया में शनिवार रात बेटे को बचाने गए अखबार विक्रेता श्याम रजक की बदमाशों ने पीट-पीटकर कर हत्या दी।

गोड्डा, 16 जनवरी झारखंड के गोड्डा जिले में नगर थाना क्षेत्र के हटिया में शनिवार रात बेटे को बचाने गए अखबार विक्रेता श्याम रजक की बदमाशों ने पीट-पीटकर कर हत्या दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्याम रजक (45) घूम-घूम कर अखबार बेचा करता था और बाकी बचे समय में एक निजी दुकान में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार रात स्कूटी पर सवार दो युवकों ने श्याम रजक के पुत्र छोटू को घर से बुलाया और जबरन स्कूटी पर बैठा कर हटिया स्थित आलू के एक गोदाम में ले जाकर उसके साथ मारपीट की।

सूत्रों के मुताबिक, इसकी सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य हटिया की ओर भागे और छोटू को बचाने की कोशिश करने लगे। इस बीच, वहां श्याम रजक भी पहुंच गए और उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की। बाद में आरोपियों ने श्याम रजक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सक्षम झा और बादल कुमार नामक दो युवक छोटू को जबरन स्कूटी पर बैठाकर ले गये थे।

इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि अभी युवकों द्वारा छोटू पर हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है।

इस बीच, मृतक के परिजनों सहित आसपास के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे सहित अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। घंटों मशक्कत के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह के समझाने-बुझाने पर प्रदर्शनकारी रास्ते से हट गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी