विदेश की खबरें | रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले प्रमुख पुल पर भीषण आग लगने की खबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘आरआईए नोवोस्ती’ और ‘तास’ समाचार एजेंसी ने स्थानीय रूसी अधिकारी ओलेग क्रियुचकोव के हवाले से कहा कि ईंधन भंडारण टैंक जैसी लग रही एक वस्तु में आग लग गई, जिसके बाद पुल पर आवाजाही बंद हो गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘आरआईए नोवोस्ती’ और ‘तास’ समाचार एजेंसी ने स्थानीय रूसी अधिकारी ओलेग क्रियुचकोव के हवाले से कहा कि ईंधन भंडारण टैंक जैसी लग रही एक वस्तु में आग लग गई, जिसके बाद पुल पर आवाजाही बंद हो गई है।

सोशल मीडिया पर सामने आईं घटना की कथित तस्वीरों में पुल पर भीषण आग लगी दिखाई देती है, जिससे पुल को भारी नुकसान होने की आशंका है। घटना से जुड़ी खबरों और तस्वीरों का तत्काल सत्यापन नहीं किया जा सका है।

रूस ने साल 2014 में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर यूक्रेन से क्रीमिया को छीन लिया था और फिर इस पुल का निर्माण कराया था।

शनिवार तड़के पूर्वी यूक्रेन के खारकीव शहर के बम धमाकों से दहलने के कुछ घंटे के बाद यह घटना हुई है।

खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने टेलीग्राम पर कहा कि तड़के हुए विस्फोट शहर के मध्य में हुए मिसाइल हमलों का परिणाम हैं।

उन्होंने कहा कि विस्फोटों से शहर के एक चिकित्सा संस्थान और एक गैर-आवासीय इमारत में आग लग गई। हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\