देश की खबरें | नवनियुक्त मंत्री सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे: पंजाब के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पांच नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि वे समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाएं और यह सुनिश्चित करें कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचे।

चंडीगढ़, 24 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पांच नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि वे समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाएं और यह सुनिश्चित करें कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मान ने यहां अपने सरकारी आवास पर मंत्रियों से वार्ता की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता ने विधानसभा चुनाव में भारी जनादेश देकर प्रत्येक मंत्री पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई और राज्य की तरक्की के लिए हर मंत्री को ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब के प्राचीन गौरव को बहाल करना और इसे देश में अग्रणी राज्य बनाना समय की मांग है।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए।

मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए पांच विधायकों को मंत्री बनाया।

हरदीप सिंह मुंडियां, बरिंदर कुमार गोयल, तरुणप्रीत सिंह सोंद, रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\