देश की खबरें | नव नियुक्त डीजीपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आभार जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने कार्यभार संभालने के ठीक एक दिन बाद रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

लखनऊ, एक जून उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने कार्यभार संभालने के ठीक एक दिन बाद रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के बाद, सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर डीजीपी के आधिकारिक हैंडल ने दोनों की एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर के साथ लिखा है, “आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके सरकारी आवास, 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”

इसमें कहा गया है, “उत्तर प्रदेश पुलिस का नेतृत्व करने का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।”

उन्होंने पोस्ट में कहा, “ उनके (योगी) मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मैं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं-अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’, महिला सुरक्षा, नागरिक केंद्रित पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की उत्कृष्टता को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1991 बैच के अधिकारी कृष्ण ने शनिवार को उप्र पुलिस मुख्यालय में अपने पूर्ववर्ती प्रशांत कुमार से औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट