देश की खबरें | दो विशिष्ट उत्परिवर्तन वाले कोरोना वायरस के नये प्रकार एंटीबॉडी से बच सकते हैं: वायरोलॉजिस्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जानेमाने वायरोलॉजिस्ट शाहिद जमील का कहना है कि कोरोना वायरस के ऐसे नये प्रकार एंटीबॉडी से बचकर टीकों को कम प्रभावी बना सकते हैं जिनके स्पाइक प्रोटीन में दो विशिष्ट उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) हों। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत है कि वायरस के नये प्रकारों पर निगरानी बढ़ायी जाए।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी जानेमाने वायरोलॉजिस्ट शाहिद जमील का कहना है कि कोरोना वायरस के ऐसे नये प्रकार एंटीबॉडी से बचकर टीकों को कम प्रभावी बना सकते हैं जिनके स्पाइक प्रोटीन में दो विशिष्ट उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) हों। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत है कि वायरस के नये प्रकारों पर निगरानी बढ़ायी जाए।

हरियाणा के अशोक विश्वविद्यालय में त्रिवेदी स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज के निदेशक जमील ने कहा कि इन दो उत्परिवर्तन से स्पाइक प्रोटीन के उस हिस्से की संरचना में ‘‘बड़ा बदलाव’’ आएगा, जो एंटीबॉडीज से जुड़ता है, जिससे टीके ऐसे प्रकार के मुकाबले में कम प्रभावी होंगे।

कोरोना वायरस का स्पाइक प्रोटीन उसे ‘होस्ट सेल’ पर एसीई2 रिसेप्टर के साथ जुड़ने में सक्षम बनाता है- यह एक प्रक्रिया होती है और अध्ययनों से यह पता चला है कि यह प्रक्रिया वायरस के कोशिकाओं में प्रवेश करने और संक्रमण का कारण बनने के लिए महत्वपूर्ण होती है।

इंडियन नेशनल यंग एकेडमी ऑफ साइंस (आईएनवाईएएस), नयी दिल्ली द्वारा टीके के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने और मिथकों को दूर करने के लिए आयोजित एक ऑनलाइन प्रस्तुति-चर्चा श्रृंखला ‘जीवाईएएनटीईईकेए’ में जमील ने कहा कि ये उत्परिवर्तन 501 वें और 484वें ‘एमिनो एसिड बिल्डिंग ब्लॉक्स’ में हैं जो वायरस का स्पाइक प्रोटीन बनाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि 501 और 484 दोनों उत्परिवर्तन एक ही समय में एक ही वायरस में हों, तो उस वायरस के या तो एंटीबॉडी प्रतिक्रिया से बचने या एंटीबॉडी को कम प्रभावी बनाने की संभावना होती है।’’

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि देश में चार व्यक्तियों में कोविड-19 के दक्षिण अफ्रीका में सामने आये प्रकार से संक्रमित होने और एक व्यक्ति के ब्राजील में सामने आये प्रकार से संक्रमित होने का पता चला है जो कि भारत में पहली बार हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\