देश की खबरें | केरल में नवजात को पीटा, बच्ची की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में एक व्यक्ति ने 54 दिन की अपनी बच्ची को कथित रूप से थप्पड़ मारा और उसे एक चारपाई पर फेंक दिया जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोच्चि, 21 जून केरल में एक व्यक्ति ने 54 दिन की अपनी बच्ची को कथित रूप से थप्पड़ मारा और उसे एक चारपाई पर फेंक दिया जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े | मिजोरम में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि बच्ची को बृहस्पतिवार को पीटे जाने के बाद निकटवर्ती कोलनचेरी में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची को कई बार दौरे पड़ चुके हैं और अगले 24 घंटे उसके लिये महत्वपूर्ण हैं।

बच्ची को शुरू में यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर अंगामाली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाद में दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया।

यह भी पढ़े | Surya Grahan 2020 Live Updates: प्रयागराज: सूर्य ग्रहण समाप्ति के बाद संगम घाट पहुंचे श्रद्दालु, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी.

बच्ची के पिता ने जब डॉक्टरों को बताया कि बच्ची चारपाई से गिरकर घायल हुई है तो उन्हें उसके दावों पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी शाइजू थॉमस (40) से पूछताछ की और उसकी नेपाली पत्नी के बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें