खेल की खबरें | इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन चाय तक न्यूजीलैंड के चार विकेट पर 195 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंच के समय न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 108 रन था लेकिन लंच के बाद उसने हेनरी निकोल्स और डेवोन कोंवे के विकेट गंवा दिये ।

लंच के समय न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 108 रन था लेकिन लंच के बाद उसने हेनरी निकोल्स और डेवोन कोंवे के विकेट गंवा दिये ।

निकोल्स को 16 रन के स्कोर पर स्लिप में जाक क्राउली ने जीवनदान दिया था । वह 30 रन बनाकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की गेंद पर विकेटकीपर बेन फोक्स को कैच देकर लौटे ।

तीन ओवर बाद फोक्स ने कोंवे (46) का कैच लपका जबकि गेंदबाज जिम्मी एंडरसन थे ।

चाय के समय डेरिल मिशेल 20 और टॉम ब्लंडेल सात रन बनाकर खेल रहे हैं । ब्लंडेल को भी उस समय जीवनदान मिला जब उन्होंने खाता भी नहीं खोला था । स्टोक्स की गेंद पर जो रूट ने पहली स्लिप में उनका आसान कैच टपकाया ।

सुबह आसमान पर बादल छाये थे और इंग्लैंड ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज और कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम और विल यंग ने पहले विकेट के लिये 84 रन की साझेदारी निभा ली थी।

लेकिन यंग (47 रन) बेन स्टोक्स की गेंद पर बल्ला छुआकर दूसरी स्लिप में खड़े जाक क्राउले को कैच देकर आउट हो गये।

स्टोक्स ने जल्द ही जिमी एंडरसन को गेंदबाजी पर लगाया और इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने लाथम (26 रन) को पुल शॉट करने के लिये ललचाया जिसे वह सही से टाइम नहीं कर सके और यह मिडविकेट पर खड़े मैथ्यू पोट्स के हाथों मे गेंद समा गई।

न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन गुरुवार को कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव आये थे और पृथकवास में हैं जिससे वह इस मुकाबले में नहीं खेल सके।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\