खेल की खबरें | न्यूजीलैंड 328 रन पर सिमटा, बांग्लादेश के दो विकेट पर 175 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के अंतिम पांच विकेट 70 रन पर चटकाकर मेजबान टीम की पहली पारी को 328 रन पर समेटा और फिर दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 175 रन बनाए।

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के अंतिम पांच विकेट 70 रन पर चटकाकर मेजबान टीम की पहली पारी को 328 रन पर समेटा और फिर दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 175 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय (नाबाद 70) और नजमुल हुसैन शंटो (64) ने दूसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान मोमीनुल हक आठ रन बनाकर महमूदुल का साथ निभा रहे थे।

शंटो ने अपने 12वें टेस्ट में दूसरा अर्धशतक जड़ा। वह दो शतक भी बना चुके हैं। दूसरा टेस्ट खेल रहे महमूदुल का यह पहला अर्धशतक है।

बांग्लादेश की टीम अभी 153 रन से पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।

महमूदुल ने शादमान इस्लाम (22) के साथ पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़कर टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई। दोनों ने मेजबान टीम को 18 ओवर से अधिक तक सफलता से महरूम रखकर नई गेंद की चमक फीकी की जिसका फायदा दूसरे विकेट की जोड़ी ने उठाया।

कल न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने 122 रन बनाकर चौथे टेस्ट में अपना दूसरा शतक जड़ा था लेकिन आज निचला क्रम नाकाम रहा। हेनरी निकोल्स 75 रन बनाकर आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम (69 रन पर तीन विकेट) ने आलराउंड रचिन रविंद्र (04) को पवेलियन भेजा जबकि आफ स्पिनर मेहीदी हसन मिराज (86 रन पर तीन विकेट) ने काइल जेमीसन (06), टिम साउथी (06) और नील वैगनर (00) की पारियों का अंत किया।

मोमीनुल ने बायें हाथ क स्पिन गेंदबाजी से कॉनवे और निकोल्स को आउट किया। उन्होंने छह रन देकर दो विकेट चटकाए।

बांग्लादेश को लंच से पहले महमूदुल और शादमान ने झटके नहीं लगने दिए। दूसरे सत्र में भी उन्होंने पहले घंटे में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा।

शादमान हालांकि ड्रिंक्स ब्रेक के बाद पहली ही गेंद पर नील वैगनर (27 रन पर दो विकेट) की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे।

वैनगर ने इसके बाद महमूदुल और नजमुल की साझेदारी को भी तोड़ा। उन्होंने नजमुल को विल यंग के हाथों कैच कराया। नजमुल ने 109 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का मारा जबकि महमूदुल 211 गेंद की अपनी पारी में सात चौके मार चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\