खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने चेक गणराज्य को 2-0 से हराया, पांचवें-छठे स्थान के प्लेऑफ में इटली से भिड़ेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड ने गुरुवार को यहां अपने से निचली रैंकिंग पर काबिज चेक गणराज्य को 2-0 से हराकर एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के पांचवें-छठे स्थान के क्लासीफिकेशन मैच में जगह बनायी।

रांची, 18 जनवरी न्यूजीलैंड ने गुरुवार को यहां अपने से निचली रैंकिंग पर काबिज चेक गणराज्य को 2-0 से हराकर एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के पांचवें-छठे स्थान के क्लासीफिकेशन मैच में जगह बनायी।

न्यूजीलैंड की टीम ने पूरे मैच में दबदबा बनाया लेकिन मैच के अंतिम तीन मिनट से पहले तक चेक गणराज्य की मजबूत रक्षात्मक पंक्ति को नहीं तोड़ सकी।

न्यूजीलैंड के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मैच में 10 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये जबकि प्रतिद्वंद्वी टीम ऐसा तीन बार ही कर सकी। लेकिन इनका फायदा नहीं उठा सकी।

पहले तीन क्वार्टर के सूखे के बाद न्यूजीलैंड ने 57वें मिनट में कैटी डोआर के मैदानी गोल से बढ़त बनायी।

इसके बाद उसने हूटर बजने से तुरंत पहले सामंथा चाइल्ड के मैदानी गोल से बढ़त दोगुनी कर जीत हासिल की।

न्यूजीलैंड अब शुक्रवार को पांचवें-छठे स्थान के लिए इटली से भिड़ेगा।

वहीं आठ टीम के टूर्नामेंट में अंतिम स्थान से बचने के लिए चेक गणराज्य का सामना चिली से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड