खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में आयरलैंड को 31 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 173 रन बनाए और फिर 10 गेंद शेष रहते आयरलैंड को 142 रन पर समेट दिया।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 173 रन बनाए और फिर 10 गेंद शेष रहते आयरलैंड को 142 रन पर समेट दिया।

आयरलैंड का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की ओर से सिर्फ कर्टिस कैंफर (29) और मार्क एडेयर (25) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने 14 रन देकर चार विकेट चटकाए। जिमी नीशाम (19 रन पर दो विकेट) और कप्तान मिशेल सेंटनर (36 रन पर दो विकेट) ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए दो-दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले न्यूजीलैंड की शुरुआत भी खराब रही थी और टीम ने 54 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंद में सात चौकों और एक छक्के से नाबाद 69 रन की पारी खेलकर टीम को प्रभावी स्कोर तक पहुंचाया।

फिलिप्स के अलावा नीशाम (29), सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (24) और माइकल ब्रेसवेल (21) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

आयरलैंड की ओर से जोश लिटल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 35 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

न्यूजीलैंड ने इससे पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला मे भी 3-0 से आयरलैंड का सूपड़ा साफ किया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू