खेल की खबरें | न्यूजीलैंड के दो विकेट पर 197 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज उमेश यादव ने लंच से ठीक पहले केन विलियमसन को सस्ते में आउट करके भारत को राहत दिलाई जबकि न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक दो विकेट पर 197 रन बना लिये ।

कानपुर, 27 नवंबर तेज गेंदबाज उमेश यादव ने लंच से ठीक पहले केन विलियमसन को सस्ते में आउट करके भारत को राहत दिलाई जबकि न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक दो विकेट पर 197 रन बना लिये ।

उमेश ने दूसरी नयी गेंद से कामयाबी हासिल की और आफ स्टम्प पर जाती उनकी गेंद पर विलियमसन चकमा खाकर पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने 64 गेंदें खेलकर 18 रन बनाये ।

न्यूजीलैंड ने पहले सत्र में 68 रन जोड़े और अब वह भारत के पहली पारी के स्कोर 345 रन से 148 रन पीछे है ।

सलामी बल्लेबाज विल यंग पहले टेस्ट शतक से चूक गए और 218 गेंद में 89 रन बनाने के बाद रविचंद्रन अश्विन का शिकार हुए । वहीं टॉम लाथम 82 रन बनाकर खेल रहे हैं ।उन्होंने 239 गेंद की अपनी पारी में दस चौके लगाये हैं ।

विलियमसन क्रीज पर आने के बाद से सहज नहीं दिखे । उन्होंने हालांकि रविंद्र जडेजा को दो चौके लगाकर दबाव कम करने का प्रयास किया ।

पिच का मिजाज तीसरे दिन भी नहीं बदला जिससे भारत के बायें हाथ के स्पिनरों जडेजा और अक्षर पटेल को परेशानी पेश आई चूंकि उन्हें बल्लेबाजों को परेशान करने के लिये अनुकूल पिच की जरूरत होती है । अश्विन ने हालांकि प्रभावी गेंदबाजी की और यंग को स्थानापन्न विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों लपकवाया । यंग और लाथम ने पहले विकेट के लिये 151 रन जोड़े ।

यंग ने अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 15 चौके लगाये । वहीं लाथम ने फ्रंटफुट पर शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया और ढीली गेंदों को नसीहत भी दी ।

इस सत्र के दौरान अश्विन और अंपायर नितिन मेनन के बीच बहस भी हुई । इससे पहले अश्विन जब विलियमसन को गेंदबाजी कर रहे थे तो उनके फॉलोथ्रू को लेकर मेनन ने ऐतराज जताया । अश्विन फॉलोथ्रू में ‘डेंजर एरिया’ में जा रहे थे और अंपायर ने उन्हें कई बार टोका । अंपायर का कहना था कि वह सामने आयेंगे तो उन्हें फैसले लेने में दिक्कत होगी क्योंकि कुछ नजर नहीं आयेगा । अश्विन और कप्तान अजिंक्य रहाणे से बात करने के बाद मामला सुलझ गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस