खेल की खबरें | न्यूजीलैंड जीत से 107 रन दूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में शनिवार को चौथे दिन के खेल के आखिरी सत्र में भारत की दूसरी पारी को 462 रन पर समेट दिया जिससे उसे जीत के लिए 107 रन की जरूरत है।

बेंगलुरु, 19 अक्टूबर न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में शनिवार को चौथे दिन के खेल के आखिरी सत्र में भारत की दूसरी पारी को 462 रन पर समेट दिया जिससे उसे जीत के लिए 107 रन की जरूरत है।

न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया ही था कि पहले ओवर के दौरान खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने मैच को रोक दिया। इसके बाद तेज बारिश होने लगी और दिन के खेल को समाप्त घोषित कर दिया गया।

भारत के लिए सरफराज खान ने 150 जबकि ऋषभ पंत ने 99 रन का योगदान दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी करवाई।

न्यूजीलैंड भारतीय पारी के 80वें ओवर के बाद नयी गेंद ली जिसके बाद टीम ने 15.2 ओवर के अंदर सात विकेट चटका लिये।

भारत ने 29 रन के अंदर अपने आखिरी के छह विकेट गंवाये।

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ओ’राउरकी ने तीन-तीन विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

साइबर ठगों पर CBI का बड़ा वार, फर्जी नोटिस की पहचान के लिए लॉन्च किया AI हेल्पबॉट ‘ABHAY’

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड