देश की खबरें | ‘आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट’ मोबाइल ऐप का नया संस्कण जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने अपनी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के तहत ‘आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट’ मोबाइल ऐप्लिकेशन का नया संस्करण जारी किया है। मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 24 मई राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने अपनी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के तहत ‘आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट’ मोबाइल ऐप्लिकेशन का नया संस्करण जारी किया है। मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में बताया गया है कि ‘आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट’ यानी ‘आभा’ ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है और इसे चार लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप पहले एनडीएचएम हेल्थ रिकॉर्ड्स ऐप के नाम से जाता था।

बयान के मुताबिक, नए सिरे से डिजाइन किए गए आभा ऐप में एक नया यूजर इंटरफेस (यूआई) और अतिरिक्त विशेषताएं शामिल की गई हैं, जिससे उपयोगकर्ता अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को कभी भी और कहीं पर भी देख सकते हैं। ऐप के मौजूदा उपयोगकर्ता भी पिछले संस्करण को नवीनतम संस्करण में अपडेट कर सकते हैं।

इस मोबाइल ऐप पर उपयोगकर्ता आसानी से याद रखा जाने वाला ‘यूजर नेम’ बना सकते हैं, जिसे 14 अंकों वाले ‘आभा नंबर’ से जोड़ा जा सकता है।

बयान के अनुसार, यह ऐप उपयोगकर्ता को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) स्वास्थ्य अनुपालन सुविधा में दर्ज अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को जोड़ने की सुविधा देता है, जिससे वह संबंधिक डेटा को अपने स्मार्टफोन पर देख सकता है। इसके अलावा ऐप में कई अन्य विशेषताएं भी हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने कहा, “आभा ऐप नागरिकों को उनके लंबे स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सहेजने की सुविधा देने वाला जरिया होगा। वे कुछ संकेड में ही ऐप की मदद से अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को देख पाएंगे।”

शर्मा ने कहा कि ऐप लोगों को उनके स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को एक ही मंच पर सुरक्षित रखने और किसी के भी साथ साझा करने में सक्षम बनाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\