विदेश की खबरें | वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस महामारी के नए रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इन आंकड़ों ने शहरों और बाजारों को खोलने की सरकारों की कोशिश को पटरी से उतार दिया है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबोट ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 ने तेजी से टेक्सास में खतरनाक मोड़ लिया है।’’ गवर्नर ने मई की शुरुआत में कारोबार शुरू करने की मंजूरी दी थी लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने शुक्रवार को बारों को बंद कर दिया और रेस्तरां में भी बैठकर भोजन करने को सीमित कर दिया।

इन आंकड़ों ने शहरों और बाजारों को खोलने की सरकारों की कोशिश को पटरी से उतार दिया है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबोट ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 ने तेजी से टेक्सास में खतरनाक मोड़ लिया है।’’ गवर्नर ने मई की शुरुआत में कारोबार शुरू करने की मंजूरी दी थी लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने शुक्रवार को बारों को बंद कर दिया और रेस्तरां में भी बैठकर भोजन करने को सीमित कर दिया।

कैलीफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने लॉस एंजिलिस समेत सात काउंटी में बार खोलने के फैसले को वापस ले लिया। उन्होंने बार को तत्काल बंद करने का आदेश दिया और अन्य आठ काउंटी को इसी तरह के फैसले लेने की अपील की।

यह भी पढ़े | वॉलमार्ट गोलीबारी: हमलावर को कंपनी ने पिछले साल नौकरी से निकाला था, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध को किया था ढेर.

फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डेसैन्टिस ने कहा कि फिर से फ्लोरिडा के कई समुद्र तट को बंद किया जाएगा ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेलिनी मखाइज ने भी आने वाले हफ्तों में देश में तेजी से संक्रमण फैलने की आशंका व्यक्त की है। इंग्लैंड के लाइसेस्टर और स्विस नाइट क्लबों से भी संक्रमण के मामले आ रहे हैं जो यह दिखाते हैं कि यूरोप में भी संक्रमण फैल रहा है। इसी बीच पोलैंड और फ्रांस में चीजें सामान्य होने की तरफ बढ़ रही हैं। यहां वायरस की वजह से चुनावों में देरी हुई थी लेकिन अब चुनाव हो रहे हैं। यहां लोग मास्क, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वोट कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | दक्षिण अफ्रीका में COVID-19 संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ने की आशंका, अब तक 1.38 लाख महामारी से संक्रमित.

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि रविवार तक कोरोना वायरस महामारी की वजह से मरने वालों का आंकड़ा पांच लाख के पार चला गया। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि इस महामारी से मरने वालों की संख्या उल्लेखनीय रूप से अधिक होगी।

पूरी दुनिया में संक्रमण के मामले एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गए। इनमें से एक चौथाई संख्या अमेरिका में हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक दिन में दुनियाभर में रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए हैं। पिछले 24 घंटे में 189,000 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू