जरुरी जानकारी | न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक ने प्रीति जिंटा को कर्ज निपटान के लिए 1.55 करोड़ रुपये की छूट दी : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. करीब 122 करोड़ रुपये के घोटाले के शिकार न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को उनके स्वीकृत 18 करोड़ रुपये के ऋण को चुकाने के लिए 1.55 करोड़ रुपये की छूट दी थी, जिसे बैंक ने गैर-निष्पादित आस्ति (एनपीए) के रूप में वर्गीकृत किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 मार्च करीब 122 करोड़ रुपये के घोटाले के शिकार न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को उनके स्वीकृत 18 करोड़ रुपये के ऋण को चुकाने के लिए 1.55 करोड़ रुपये की छूट दी थी, जिसे बैंक ने गैर-निष्पादित आस्ति (एनपीए) के रूप में वर्गीकृत किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि यह कर्ज 2011 में स्वीकृत किया गया था और अभिनेत्री ने अप्रैल, 2014 में इसका भुगतान किया था। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले की जांच कर रही है। इसने अबतक मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें बैंक के पूर्व महाप्रबंधक और खातों के प्रमुख हितेश मेहता भी शामिल हैं, जिन्हें 15 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

एजेंसी ने 2010 के बाद से बैंक के कर्ज के आंकड़ों की जांच की है।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान पाया गया कि अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बैंक से ऋण लिया था। उन्हें सात जनवरी, 2011 को 18 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया था।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने बैंक के पास अपनी संपत्तियां गिरवी रखी थीं, जिसमें मुंबई में एक फ्लैट और शिमला में एक संपत्ति शामिल थी, जिसकी कुल कीमत 27.41 करोड़ रुपये थी। नवंबर, 2012 में उन्हें बैंक को 11.40 करोड़ रुपये चुकाने थे।’’

उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2013 को समय पर ऋण न चुकाने के कारण उनके कर्ज खाते को ‘ए’ श्रेणी में वर्गीकृत किया गया था। उस समय ‘ए’ राशि 11.47 करोड़ रुपये थी। अधिकारी ने कहा, ‘इसके बाद बैंक ने ऋण के अंतिम निपटान पर 1.55 करोड़ रुपये की छूट देने की पेशकश की। शेष ऋण राशि अभिनेत्री ने पांच अप्रैल, 2014 को चुकाई।’’

इस बीच, ईओडब्ल्यू शुक्रवार को मामले के मुख्य आरोपी हितेश मेहता का मुंबई के कलीना स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) में ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराएगी, ताकि पैसों के लेन-देन और अन्य आरोपियों की संलिप्तता के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पहले मेहता का पॉलिग्राफ टेस्ट कराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\