देश की खबरें | न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक धोखाधड़ी : निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता लखनऊ से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने 122 करोड़ रुपये के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक गबन मामले में शनिवार को लखनऊ से 47 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच जुलाई मुंबई पुलिस ने 122 करोड़ रुपये के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक गबन मामले में शनिवार को लखनऊ से 47 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में छह वांछित आरोपियों में एक पवन अमरसिंह जायसवाल को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एक टीम ने सुबह करीब आठ बजे गिरफ्तार किया। आरोपी अमरसिंह जायसवाल भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का आपूर्तिकर्ता है।

झारखंड निवासी जायसवाल पर गबन की गई कुल रकम में से 3.50 करोड़ रुपये प्राप्त करने का आरोप है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक गिरफ्तार होने वाला जायसवाल नौवां व्यक्ति है।

उन्होंने बताया कि ईओडब्ल्यू को सूचना मिली थी कि आरोपी लखनऊ में रह रहा है। इसके बाद एक टीम को उत्तर प्रदेश की राजधानी के गोमतीनगर एक्सटेंशन भेजा गया और जायसवाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि जायसवाल को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात जुलाई तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, बैंक के मुंबई स्थित प्रभादेवी और गोरेगांव कार्यालयों की तिजोरियों से 122 करोड़ रुपये निकाल लिए गए थे।

एजेंसी ने बैंक के पूर्व अध्यक्ष हिरेन भानु और उनकी पत्नी गौरी भानु सहित 10 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। दोनों को भगोड़ा घोषित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट