देश की खबरें | नयी रोजगार योजनाओं से प्रवासी श्रमिकों, गरीबों को मदद मिलेगी : शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई रोजगार योजना से कोरोना वायरस महामारी के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे प्रवासी श्रमिकों और गरीबों को मदद मिलेगी।

जियो

नयी दिल्ली, 20 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई रोजगार योजना से कोरोना वायरस महामारी के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे प्रवासी श्रमिकों और गरीबों को मदद मिलेगी।

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ से लोगों को उनके कौशल के आधार पर घरों के नजदीक ही रोजगार के अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में आज 29 नए मरीज पाए गए: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने आज 50 हजार करोड़ रुपये के गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत की ताकि कोरोना महामारी के कारण दिक्कतों का सामना कर रहे प्रवासी श्रमिकों और गरीबों को मदद मिल सके। इस अभियान के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करता हूं।’’

गृह मंत्री ने कहा कि इस योजना को छह राज्यों के 116 जिलों में लागू किया जाएगा और केंद्र सरकार द्वारा इस तरह की चलाई जा रही 25 योजनाओं को इसमें शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus: कोरोना संकट के बीच सरकार ने कोविड-19 की आड़ में बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी को लेकर चेतावनी दी.

उन्होंने कहा, ‘‘पहले लोग रोजगार ढूंढने शहरों में जाते थे लेकिन अब गरीब कल्याण रोजगार अभियान के माध्यम से उनके कौशल के आधार पर उनके घर के पास ही रोजगार मुहैया कराया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार हमारे गांवों के विकास, प्रवासी श्रमिकों और गरीबों की आजीविका और आत्मसम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’’

मोदी ने शनिवाार को 50 हजार करोड़ रुपये की रोजगार योजना उन प्रवासी श्रमिकों के लिए शुरू की जो कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद अपने घरों को लौटे हैं।

योजना की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रतिभाएं शहरों से गांवों की ओर लौटी हैं और इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\