देश की खबरें | विकसित भारत बनाने के लिए नई शिक्षा नीति अहम: राज्यपाल बागडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय परंपरा और संस्कृति के अनुसार है और यह नया, विकसित, सर्वश्रेष्ठ और विश्व गुरु भारत बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

जयपुर, दो मई राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय परंपरा और संस्कृति के अनुसार है और यह नया, विकसित, सर्वश्रेष्ठ और विश्व गुरु भारत बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भारतीय प्राचीन ज्ञान विश्व को आधुनिक दृष्टि प्रदान करने वाला है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी नई शिक्षा नीति के जरिए विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता के विकास के साथ उनमें रचनात्मक गुण विकसित किए जाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को केवल विकसित राष्ट्र बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि इसके जरिए देश फिर से विश्व गुरु बनेगा।

उन्होंने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शिक्षक और शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि आचार्य वह है जो अपने आचरण से आदर्श प्रस्तुत करे।

राज्यपाल ने आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा-राजस्थान एवं शिक्षा संस्कृतिक उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में आयोजित 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन में शिक्षक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका' विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित किया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्यपाल ने कहा कि नया, विकसित, सर्वश्रेष्ठ और विश्व गुरु भारत बनाने के लिए नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण है। नई शिक्षा नीति को बनाने में कई शिक्षाविदों ने योगदान दिया है।

इसमें कहा गया कि शिक्षा नीति सभी तक आसान पहुंच, गुणवत्ता, जवाबदेही जैसे प्रमुख स्तंभों पर विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ज्ञान को अपने तक सीमित न रखें, बल्कि इसे विद्यार्थियों तक पहुंचाएं ताकि ज्ञानवान, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का निर्माण हो जो दुनिया में देश का नाम रोशन करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\