देश की खबरें | तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिये निर्णायक होगा नयी दिल्ली विश्व कप : आईएसएसएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने कहा है कि अगले साल मार्च में नयी दिल्ली में होने वाला विश्व कप तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफिकेशन के लिये निर्णायक का काम भी करेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 सितंबर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने कहा है कि अगले साल मार्च में नयी दिल्ली में होने वाला विश्व कप तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफिकेशन के लिये निर्णायक का काम भी करेगा।

ओलंपिक का आयोजन इस साल जापान की राजधानी में जुलाई-अगस्त में आयोजित किया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इन्हें एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | Delhi Riots Case: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल की दंगों की साज़िश से जुड़ी 10 हजार पेज की चार्जशीट.

दिल्ली में अगले साल 19 से 28 मार्च होने वाला निशानेबाजी विश्व कप अब संयुक्त टूर्नामेंट होगा।

विश्व निशानेबाजी की संस्था ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी, ‘‘नयी दिल्ली में 2021 में होने वाला आईएसएसएफ राइफल-पिस्टल-शॉटगन विश्व कप तोक्यो 2020 ओलंपिक के क्वालीफिकेशन के लिये रैंकिंग को लेकर अंतिम स्थिति भी सुनिश्चित करेगा। ’’

यह भी पढ़े | Sherlyn Chopra Hot Photos: शर्लिन चोपड़ा ने नेट गाउन पहन फैंस किया हैरान, हॉटनेस देखते रह जाएंगे आप.

आईएसएसएफ ने कहा, ‘’कार्यकारी समिति का यह निर्णय 2017 में स्वीकृत मूल क्वालीफिकेशन प्रणाली को हरसंभव बरकरार रखने के लिये सामान्य दृष्टिकोण के अनुरूप है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘क्वालीफिकेशन काल (छह जून 2021) से पहले तक 2021 में होने वाली सभी आईएसएसएफ चैंपियनशिप में ओलंपिक एमक्यूएस (न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर) हासिल करना संभव होगा। ’’

आईएसएसएफ के अनुसार 2021 के अन्य विश्व कप दक्षिण कोरिया (चांगवान), अजरबेजान (बाकू), मिस्र (काहिरा) और इटली (लोनाटो) में आयोजित किये जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\